1971 में भारतीय सेना के सामने सरेंडर का जिक्र कर TTP ने पाकिस्तान को याद दिलाई उसकी औकात

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2022

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने भारतीय सेना के सामने 1971 के आत्मसमर्पण के लिए पाकिस्तानी सेना का मजाक उड़ाया है। पाकिस्तानी सेना पर टीटीपी का हमला पाकिस्तान के कानून मंत्री के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें कहा गया था कि अगर शांति वार्ता सफल होती है तो वे तालिबान आतंकवादियों को फिर से हथियार उठाने की अनुमति नहीं देंगे। पलटवार करते हुए पाकिस्तान तालिबान ने पाक सेना और राजनेताओं को 'गुलाम' कहा और स्पष्ट किया कि वे पाकिस्तान के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की खुली पोल! मृत घोषित 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा, 15 साल के लिए भेजा गया जेल

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा है कि वह टीटीपी के किसी भी असंवैधानिक मांगों को स्वीकार नहीं करेगी। इतना ही नहीं, इस खूंखार आतंकवादी संगठन के साथ शांति समझौता पाकिस्तानी संविधान के अनुसार सख्ती से होगा। इसको संसद से आम मंजूरी मिलने के बाद भी लागू किया जाएगा। पिछले कई हफ्तों में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के प्रतिनिधियों और प्रतिबंधित टीटीपी के बीच कई बैठकें हुई हैं।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा