शिवसेना नेता अंबादास दानवे का दावा, मंत्रालयों को लेकर शिंदे सरकार में हो रही रस्साकशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2022

औरंगाबाद। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वर्षा प्रभावित कुछ जिलों में गए, लेकिन उन्होंने किसानों से मिलने का समय नहीं निकाला, क्योंकि वह अपने खेमे के विधायकों को खुश रखने की कोशिश में बहुत व्यस्त हैं।

 दानवे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के वर्षा प्रभावित नांदेड़ और हिंगोली जिलों के अपने दौरे की शुरुआत से पहले नांदेड़ में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘राज्य में लंबे समय तक दो लोगों (मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) की सरकार थी और सभी मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास थे। लोगों को अब भी संदेह होता है कि राज्य में कोई सरकार है भी या नहीं।’’

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, बिजनेसमैन के ठिकानों से मिला 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना 

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद भी मंत्रालयों को लेकर रस्साकशी जारी है। मुख्यमंत्री नांदेड़ और हिंगोली आए और वर्षा प्रभावित गांवों का दौरा करने की घोषणा की, लेकिन वेवहां नहीं गए। वह अपने खेमे में विधायकों को खुश रखने में व्यस्त हैं।’’ दानवे ने शिंदे-भाजपा सरकार पर ‘‘किसान-विरोधी’’ होने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup