Donald Trump Tariff Threat: सीधे टॉप लेवल पर चल रही बात...भारत को ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी पर तुलसी गबार्ड ने कर दिया बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2025

भारत की यात्रा पर आईं अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड ने कहा कि टैरिफ के मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच शीर्ष स्तर पर सीधी बातचीत होती है। अमेरिकी टैरिफ व्यवस्था पर अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा कि मैंने भारतीय सरकारी अधिकारियों से सुना है कि यहां हमारे आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की अधिक संभावनाएं देखने का अवसर है। जब हम टैरिफ को देखते हैं तो मुझे यह देखकर खुशी हुई कि वे इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देख रहे हैं, न कि केवल नकारात्मक दृष्टिकोण से। 

इसे भी पढ़ें: नीचे बैठकर...अमेरिका से रिश्ते पर क्या बोले मोदी? ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर शेयर कर दिया पूरा पॉडकास्ट

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी दोनों ही अच्छे समाधान की तलाश में हैं। मैं जो सबसे सकारात्मक बात देखती हूँ, वह यह है कि हमारे पास दो नेता हैं, जिनमें सामान्य ज्ञान है और जो अच्छे समाधान की तलाश में हैं। यह सीधा संवाद हमारे दोनों देशों में शीर्ष स्तर पर हो रहा है, लेकिन विभिन्न सचिवों और कैबिनेट सदस्यों के बीच भी यह तय करने में महत्वपूर्ण होगा कि आगे का रास्ता वास्तव में कैसा दिखता है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Fish Feast Row: Ajay Rai की BJP को चुनौती - सबूत दिखाओ, पद छोड़ दूंगा!

Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल