Gaza City में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मुख्यालय के नीचे सुरंग मिलीं: इजराइली सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

 इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने गाजा सिटी में संयुक्त राष्ट्र फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी के मुख्यालय के नीचे सुरंगें खोजी हैं, जिनका इस्तेमाल हमास के आतंकवादी बिजली आपूर्ति कक्ष के रूप में कर रहे थे।

हालांकि संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी (यूएनडब्ल्यूआरए) की संचार निदेशक जूलियट टौमा ने कहा कि एजेंसी इस बात से अनभिज्ञ थी कि मुख्यालय की इमारत के नीचे क्या है। टौमा ने कहा कि उन्होंने कई बार मुख्यालय का दौरा किया था और विद्युत कक्ष के बारे में पता नहीं चला था।

एक बयान में, टौमा ने कहा कि यूएनडब्ल्यूआरए ने सितंबर में सुविधा का नियमित त्रैमासिक निरीक्षण किया था। बयान में कहा गया है, “यूएनआरडब्ल्यूए एक मानव विकास और मानवतावादी संगठन है जिसके पास न तो सैन्य और सुरक्षा विशेषज्ञता है, न ही इसके परिसर के अंतर्गत क्या है या क्या हो सकता है इसका सैन्य निरीक्षण करने की क्षमता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार