काबुल एयरपोर्ट की योजना को लेकर अब तुर्की करेगा तालिबान से सीधे बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

इस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंलगवार को कहा कि उनका देश अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाईअड्डे के संचालन एवं सुरक्षा की तुर्की की कोशिश के संबंध में तालिबान से बातचीत करेगा। उत्तरी साइप्रस में ईद उल अजहा की नमाज के बाद एर्दोआन ने स्वीकार किया कि तालिबान हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए तुर्की की प्रस्तावित योजनाओं को लेकर थोड़ा ‘‘असहज’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया पर तालिबान के साथ चर्चा की जाएगी।’’ एर्दोआन ने कहा कि तालिबान ने पहले अमेरिका के साथ वार्ता की है और ‘‘उसके लिए तुर्की के साथ बात करना कहीं अधिक सहज होना चाहिए’’।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा