तुर्की ने नहीं किया ट्रंप द्वारा खींची गयी ‘रेखा’ का उल्लंघन, अमेरिका चाहता है युद्धविराम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

वाशिंगटन। एक अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि सीरियाई कुर्द फौज पर तुर्की के हमले ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खींची गयी लाल रेखा का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करना चाहता है। ट्रंप ने सप्ताह में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। पहले उन्होंने कहा कि वह तुर्की के हमले को समझ पा रहे हैं। बाद में हमले की आलोचना की और फिर चेतावनी दी कि अगर सैन्य कार्रवाई ‘‘मानवीय’’ नहीं हुई तो प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

यह पूछे जाने पर कि किन परिस्थितियों में अमेरिका तुर्की पर प्रतिबंध लगा सकता है, अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यदि तुर्क फौज ‘‘नस्ली सफाया...असैन्य आबादी पर लक्षित बेरोकटोक तोप से हमले, हवाई हमले या और कोई हमले करती है तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।’’ उन्होंने कहा कि बुधवार को शुरू किया गया सैन्य अभियान बड़े पैमाने का नहीं था और तुर्क फौज अभी तक बड़ी संख्या में सीमा के भीतर नहीं घुसी है।  उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हम इतनी चेतावनी जारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग मामले को धोखाधड़ी बताया

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब