मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति ने यूनान पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

इस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन ने यूनान के थरेस क्षेत्र में बसे मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन करने को लेकर रविवार को एथेंस की आलोचना की।

थरेस में रहने वाले मुसलमान प्रांत की आबादी का करीब 32 फीसदी हिस्सा हैं, उनके अलावा प्रांत में तुर्क, रोमा और बुल्गारियाई भाषी पोमाक निवास करते हैं।

राष्ट्रवादी नेता ने कहा, ‘‘संधि में उल्लिखित शर्तें, विशेष रूप से तुर्क अल्पसंख्यकों के अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है या फिर जानबूझकर उन्हें खत्म किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश के लिए इस हालात को स्वीकार करना संभव नहीं है, यह अच्छे पड़ोंसियों के बीच संबंधों के लिए सही नहीं है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup: भारतीय महिला टीम ने Pakistan को 7 विकेट से हराया

Bihar Flood: गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 11 जिलों में 16 लाख लोग बेहाल

UP में बाढ़ का असर घटा, अब केवल 14 जिले प्रभावित: CM Yogi Adityanath

Sir Ganga Ram Hospital के डॉक्टरों ने महिला के गले से निकाला 15x10 सेमी का Thyroid Tumor