पश्चिम बंगाल : निकाय चुनाव के नामांकन पर वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर सियासी घमासान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

कोलकाता|  वाट्सऐप का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कथित कार्यकर्ता को आगामी निकाय चुनावों में एक उम्मीदवार को नामित करने के लिए ‘‘रेट’’ का हवाला देते हुए सुना गया है।

इसे भी पढ़ें: चरणबद्ध तरीके से प्रत्यक्ष कक्षाओं की होगी शुरुआत: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री

 

वाट्सऐप पर हुई बातचीत में एक व्यक्ति को आगामी निकाय चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए कथित तौर पर ‘‘रेट’’ की पूछताछ करते हुए प्रदर्शित किया गया।

भाजपा के कथित कार्यकर्ता ने एक दर्जन नामांकन में से प्रत्येक के लिए एक लाख रुपये की ‘कीमत’ का हवाला दिया। यह ऑडियो क्लिप ‘‘रेट’’ पर बातचीत का है, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता ने पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं के नाम का हवाला देते हुए इसे कम करने में असमर्थता व्यक्त की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी सदस्य इस तरह की बातचीत में शामिल नहीं है और उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा साजिश की गई है। ‘पीटीआई’ स्वतंत्र रूप से ऑडियो लिंक की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वैसे भी यह हमें याद दिलाता है कि एक अनुभवी भाजपा नेता तथागत रॉय ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा उम्मीदवार चयन में पैसे की भूमिका के बारे में क्या कहा था।

इसे भी पढ़ें: ममता ने कांग्रेस पर लगाया भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप, अधीर ने किया पलटवार

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA