ODI सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती मार्श

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

सिडनी। आस्ट्रेलिया के आलराउंडर मिशेल मार्श बीमार होने के कारण भारत के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पायेंगे इसलिये घरेलू टीम ने अनकैप खिलाड़ी एशटन टर्नर को उनके कवर के तौर पर टीम में शामिल किया। मार्श ने पेट संबंधित समस्या के कारण पिछले दो दिन अस्पताल में बिताये।

कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि मार्श भारत के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले पहले वनडे में नहीं खेलेंगे और एडीलेड में 15 जनवरी और मेलबर्न में 18 जनवरी को होने वाले आगामी दो मैचों से पहले उनकी स्थिति का जायजा लिया जायेगा। लैंगर ने कहा कि 25 साल के टर्नर बिग बैश लीग में अच्छी फार्म में हैं और उन्हें कवर के तौर पर टीम में शामिल किया जायेगा। उन्होंने 2017 में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह