सोशल मीडिया संभालने वाले तुषार ने मुख्यमंत्री शिवराज के ओएसडी पद के लिए किया इंकार

By सुयश भट्ट | Jun 08, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुषार पांचाल को अपना नया ओएसडी नियुक्त किया है। इसे लेकर शासन ने 7 जून को आदेश जारी किया है। दरअसल 2015 से तुषार शिवराज का सोशल मीडिया संभाल रहे हैं। हालांकि उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि वे इस पद को नहीं स्वीकार करेंगे।


बता दें कि तुषार शिवराज के साथ 2015 से जुड़े हुए हैं। 2018 में चुनाव के कैंपेन का जिम्मा भी तुषार के पास ही था। जब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी थी तब उन्होंने कमलनाथ के खिलाफ एग्रेसिव कैंपेन को धार दिया था। शिवराज चौथी बार जब सत्ता में लौटे तो भी तुषार पंचाल उनके साथ थे।


वहीं, तुषार की नियुक्ति के बाद कांग्रेस ने तुषार के कुछ पुराने ट्वीट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ लिखा है। कांग्रेस ने लिखा है कि 'शिवराज ने छेड़ी मोदी के खिलाफ जंग, मोदी के घोर विरोधी को बनाया ओएसडी। सोशल मीडिया पर मोदी की खिल्ली उड़ाने, उनके कद को छोटा करने और बीजेपी के सिद्धांतों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले को शिवराज ने अपना ओएसडी बनाया है।'

प्रमुख खबरें

Uber Cup 2024: चीन ने भारतीय महिला टीम को 5-0 से हराया

Anupamaa के सेट पर रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच रोज होता है झगड़ा, शो के निर्देशक हुए परेशान! इस शीत युद्ध का कैसे होगा अंत?

गौतम बुद्ध नगर जिले की लुक्सर जेल में कैदी ने आत्महत्या की

IMF ने पाकिस्तान को 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण की तत्काल मंजूरी दी