टीवी एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर हुआ लीक, अश्लील मैसेज से लेकर सेक्सुअल फेवर की हुई डिमांड

By निधि अविनाश | Apr 05, 2022

साइबर बुलिंग आज के समय में सबसे ज्यादा हो रहा है और इसके कारण दिमाग पर भी गहरा असर पड़ता है। टीवी एक्ट्रेस विभूति ठाकुर भी इसका शिकार हुई है। उन्होंने अपने इस बुरे दौरा को याद करते हुए एक मीडिया को बताया कि, कैसे उनका फोन नंबर लीक हो गया था और इसके कारण उन्हें काफी लोगों की तरफ से सेक्सुअल बातें सुनने को मिली। साइबर सेल के मुताबिक, विभूति का नंबर ऑनलाइन लीक हो गया था जिसके बाद उन्हें कई लोगों की तरफ से गंदे मैसेज आने लगे। कई लोगों ने तो उनसे सेक्स की भी डिमांड की। भद्दे और अश्लील मैसेज किए गए जिससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने साइबर पुलिस का सहारा लिया और शिकायत दर्ज की।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान विभूति ने बताया कि, पहले मुझे लगा कि ये एक प्रैंक है। मुझे अलग अलग नंबरों से फोन आ रहे थे। लेकिन जब लोगों ने सेक्सुअल फेवर मांगने शुरू किए तो मेरा इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया। भद्दे और गंदे मैसेज देखकर एक्ट्रेस काफी टूट चुकी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि, उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे जिसनें नंबर लीक किया। बता दें कि, विभूति ने एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। विभूति नेइस पोस्ट में लिखा है कि, कैसे उनका नंबर लीक हो गया और कैस उन्हें बुलि किया गया। पोस्ट में विभूति ने लिखा कि, कैसे उनका इमोशनल रेप हुआ। लेकिन वह एक स्ट्रॉन्ग महिला हैं। उन्होंने लिखा कि, स्प्रिचुअलिटी की वजह से मेरा सब्र बंधा हुआ है। कभी कभी भगवान आपको इस स्थिति में रखते हैं कि आप दूसरी महिलाओं के लिए लड़ने की वजह बनते हो। इस बीच विभूति ने अपनी पोस्ट में शुभचिंतकों को धन्यवाद भी किया है।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के