टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी को हुआ कोरोना संक्रमण? जानें घर में बैठे-बैठे कैसे लगी बीमारी

By रेनू तिवारी | May 07, 2020

टीवी के मशहूर सीरीयल साथ निभाना साथिया की गोपी बहू तो आप सभी को याद ही होंगी। गोपी बहु का रोल एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने निभाया था। इस शो के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 में आयी थी। जहां उसको लोगों ने खूब पसंद किया था। जिस तरह से वो शो में खेल रही थी उससे यह कहा जा सकता था कि वह टॉप 5 में जरूर जाएंगी लेकिन शो में उनके साथ एक हादसा हो गया और उनकी बैक में फैक्चर हो गया। फैक्चर के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। अब देवोलीना भट्टाचार्जी  पर एक मुसीबत और आ गयी हैं। लॉकडाउन के दौरान देवोलीना पर भी कोरोना संक्रमित होने का शक हैं। इस शक के कारण उन्हें भी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या फेक है रामायण का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दावा? दूरदर्शन पर लगा गलत व्यूअरशिप बताने का आरोप

अब क्या लॉकडाउन के दौरान क्या देवोलीना घर से बाहर निकली थी जिसकी वजह से उन्हें कोरोना होने का शक है? तो आपको बता दे कि देवोलीना एक जिम्मेदार नागरिक है उन्होंने लॉकडाउन का पालन किया हैं लेकिन उन्हें क्वांरटीन इस लिए किया गया है क्योंकि देवोलीना का जहां फ्लैट है उस टावर में एक कैंसर पेशेंट कोरोना का संक्रमण हुआ है। अब देवो के घर पर जो होम हेल्पर कर रह रहा था वहीं कोरोना पेशेंट के घर पर भी काम कर रहा था। जिसकी वजह से देवोलीना को क्वांरटीन किया गया हैं। इसके अलावा होम हेल्पर को भी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया हैं।

अब देवोलीना ने इस मामले पर एक मीडिया चैनल से फोन पर बात करते हुए एक इंटरव्यू दिया और कहा मैं इस समय काफी परेशान हूं क्योंकि अब में घर से बिलकुल भी घर से बाहर नहीं निकल सकती। घर में सामान की कमी हो गई हैं। इसके अलावा मेरी बैक में प्रोबल है जिसकी वजह से मुझे घर काम करने में बहुत मुश्किल हो रही हैं। घर पर कोई मेड भी नहीं हैं। इस पूरे घर में मैं अकेली हूं। बिग बॉस के घर से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में आपके पास लोग होते थे बात करने के लिए लेकिन यहां कोई नहीं हैं। मेरी फैमली भी असम में हैं। उन्होंने कहां अभी तबीयत को ठीक है लेकिन अगर कुछ लक्षण दिखाई देंगे तो कोरोना टेस्ट करवाउंगी। फिलहाल अभी केलव कुछ को आइसोलेट किया हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में