मणिपुर के सेनापति में टीवी पत्रकार को गोली मारी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2025

मणिपुर के सेनापति जिले में एक पुष्प महोत्सव को कवर कर रहे एक टीवी पत्रकार को गोली मार दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नगालैंड स्थित ‘हॉर्नबिल टीवी’ के पत्रकार दीप सैकिया को हाथ और पैरों में गोली लगी है।

स्थानीय लोगों ने बंदूकधारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर के पास एक ‘एयर गन’ थी। पुलिस ने बताया कि वे पत्रकार पर हमला करने के मकसद का पता लगा रहे हैं।

कुछ दिन पहले नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने वोखा जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सैकिया की रिपोर्टिंग को लेकर उनकी आलोचना की थी। ‘हॉर्नबिल टीवी’ के संपादक जुथोनो मेक्रो ने हमले की निंदा करते हुए इसे प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। उन्होंने नगालैंड और मणिपुर की सरकारों से भी पूरी एवं निष्पक्ष जांच सुश्चित करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस