कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर में हुआ मेगा टीवी सीरियल 'द ग्रेट मॉन्क स्वामी विवेकानंद' का उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

प्रेस विज्ञप्ति। कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर में टीवी धारावाहिक 'द ग्रेट मॉन्क स्वामी विवेकानंद' का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही 250 क्रू मेंबर्स के साथ इस मेगा टीवी सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि यह धारावाहिक अंग्रेजी, हिंदी, के साथ सभी भाषाओं में प्रसारित होगा।

इसे भी पढ़ें: एक्शन के साथ एक्टिंग से भी प्रभावित करते हैं विद्युत जामवाल, THE POWER REVIEW 

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित शो के निर्माता कृष्ण मिश्रा ने शो की स्टारकास्ट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद की मुख्य भूमिका कार्तिक जैन निभाएंगे, जबकि रामकृष्ण की भूमिका में सौरभ अग्निहोत्री, राम कुमार के रूप में पीयूष सुहाने, खुदीराम के रोल में आकाश बेरी, चंद्रमणि के किरदार में शुभ लक्ष्मी दास दिखेंगी। वहीं, रानी रोजमैन के रूप में कीर्ति अदारकर, मथुरा के रूप में केदार शर्मा के साथ कई अन्य अहम कलाकार भी टीवी शो में नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप