TVS Motors को चालू वित्त वर्ष में वृद्धि रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था की मजबूती और सड़क अवसंरचना में लगातार सुधार के कारण चालू वित्त वर्ष में उसकी वृद्धि रफ्तार बरकरार रहेगी। कंपनी के अनुसार 2023-24 में निर्यात बढ़ने के कारण प्रीमियम बाइक और स्कूटर खंड में अच्छी मांग रहेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से भी समर्थन मिलेगा। टीवीएस मोटर्स ने 2022-23 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए उसका आशावादी नजरिया है। कंपनी ने कहा कि इस बात को लेकर आम सहमति है कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की वृद्धि दर अग्रणी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Sensex 539 अंक लुढ़ककर 76933 के स्तर पर बंद, Nifty में 117 अंकों की गिरावट

Delhi Race Course Case: 1994 से पेंडिंग Lease Renew न होने पर बड़ी कार्रवाई, Government ने लिया कब्जा

Sukesh Chandrashekhar पहुंचे Delhi High Court, निचली अदालत की दोषसिद्धि को दी चुनौती

Nepal Floods में मृतकों का आंकड़ा 270 पहुंचा, 288 भारतीयों समेत 826 लापता