बंद होगा दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर खाता, परिवार ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

मुंबई। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का आधिकारिक ट्विटर खाता बंद होगा। उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार का 98 साल की उम्र में सात जुलाई को निधन हो गया था। फारूकी ने ट्वीट किया कि खाता बंद करने के लिए उन्हें कुमार की पत्नी और अदाकारा सायरा बानो से अनुमति मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी के निधन की उड़ी थी अफवाह, सिंगर ने खुद बताई सच्चाई 

फारूकी ने लिखा, “सायरा बानो जी की अनुमति और चर्चा के बाद मैंने दिलीप कुमार साहब का यह ट्विटर खाता बंद करने का निर्णय लिया है। आपके लगातार समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद।” फारूकी और बानो, उक्त ट्विटर खाते पर कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते थे।

प्रमुख खबरें

Udham Singh Nagar में 16 वर्षीय किशोरी का कराया बाल विवाह, दूल्हे समेत 5 पर केस दर्ज

Kane Williamson ने अगले Fab Four की लिस्ट में Shubman Gill और Yashasvi Jaiswal को दी जगह

नवा Raipur में Industry Dialogue: 24 उद्योग समूहों से मिले 1.07 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Sehore तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, दो लाख का कर्ज न चुकाने पर हुई थी तीन लोगों की हत्या