उपयोगकर्ताओं की संख्या में वृद्धि के बावजूद ट्विटर की आय में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

लंदन| उपयोगकर्ताओं की संख्या में वृद्धि के बावजूद ट्विटर की आय में अप्रैल-जून 2022 तिमाही में दौरान गिरावट आई है।

फैक्टसेट के सर्वेक्षण के अनुसार सोशल मीडिया कंपनी को अप्रैल-जून, 2022 तिमाही में 27 करोड़ डॉलर या प्रति शेयर आठ प्रतिशत का नुकसान हुआ है। जबकि ‘वाल स्ट्रीट’ को कंपनी के शेयर में 14 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद थी।

मुद्रास्फीति ने विज्ञापन खर्च को कम कर दिया है और इसका ट्विटर के तिमाही राजस्व पर भारी प्रभाव पड़ा। इससे कंपनी की आय एक प्रतिशत घटकर 1.18 अरब डॉलर हो गई। वहीं, कंपनी के दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 23.78 करोड़ हो गई है।

प्रमुख खबरें

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया

बागी TMC गुट का Mamata Banerjee को ऑफर, Nandigram से लड़ें उपचुनाव

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार