Twitter: 600ट्वीट पढ़ने की दैनिक सीमा तय होने के बाद उपयोगकर्ताओं ने दिक्कत होने की शिकायत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया मंच ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ज्यादातर उपयोगकर्ताओं पर एक दिन में 600 ट्वीट ही देखने की सीमा तय कर दी है जिसके बाद हजारों उपयोगकर्ताओं ने ट्वीट पढ़ने में दिक्कत होने की शनिवार को शिकायत की। मस्क ने इस कदम को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से संभावित रूप से कीमती डेटाचोरी करने से रोकने की कवायद बताया। शनिवार सुबह से ही इस कदम का असर दिखना शुरू हो गया जिससे एक वक्त में 7,500 से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया सेवा के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की। इसे लेकर दुनिया के कई हिस्सों में ‘ट्विटरडाउन’ हैशटैग ट्रेंड करता रहा। इससे एक दिन पहले ट्विटर ने ट्वीट पढ़ने और प्रोफाइल देखने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लॉगइन करने की अनिवार्यता लागू कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा