हरिद्वार कुंभ में एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड टेस्ट करने के दो आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

नोएडा। हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में फर्जी तरीके से कोविड जांच के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला करने के मामले में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड के मालिक व उनकी पत्नी को नोएडा में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड-19 जांच का आरोप है। इस मामले की जांच उत्तराखंड की विशेष जांच टीम (एसआईटी) तथा प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात हरिद्वार पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 48 में रहने वाले मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक शरद पंत (45) तथा उनकी पत्नी मलिका पंत (43) को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: उपहार अग्निकांड मामला: सबूतों से छेड़छाड़ करने पर अंसल बंधुओं को 7 साल की कैद, अदालत ने 2.25 करोड़ का जुर्माना भी लगाया

उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को ई-मेल के जरिए अपनी शिकायत भेजी। आईसीएमआर ने अपनी जांच में पाया कि विपिन का कोविड नमूना हरिद्वार में लिया गया था। उसके बाद उत्तराखंड स्वास्थ विभाग को मामले की जांच सौंप दी गई। जांच में पता चला कि एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड टेस्ट किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच