बुलंदशहर में नाबालिग लड़के से कुकर्म के दो दोषियों को 20-20 साल कठोर कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2025

बुलंदशहर जिले की एक विशेष अदालत ने करीब चार वर्ष पूर्व एक नाबालिग लड़के से कुकर्म करने के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया। बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी।

राघव ने बताया कि जिले के रामघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचागांव के रहने वाले राजू और अरविन्द ने साल 2021 के अगस्त माह में थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बारह साल के लड़के के साथ कुकर्म किया था।

इस संबंध में छह अगस्त 2021 को थाना रामघाट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और 13 अगस्त 2021 को पुलिस द्वारा अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में SIR पूरा होने के बाद Voter List जारी, कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज

flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

Education Ministry ने 5 Classical Languages के लिए Centres of Excellence को दी हरी झंडी

AIIMS Bhopal में Assistant Professor पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ईमेल से आवेदन