Actor Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, की जा रही थी छापेमारी

By रितिका कमठान | Apr 16, 2024

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए है। रविवार को दो हमलावरों ने सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाई थी और कई राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

इस संबंध में कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने बताया कि बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। बागड़िया ने बताया कि आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि शिकायत वहां दर्ज है। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमान के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। बागड़िया ने बताया कि जब पाल ने गोलीबारी की, तो गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। गौरतलब है कि 14 अप्रैल की सुबह पांच बजे सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। आरोपियों ने तीन राउंड की फायरिंग की थी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि आरोपियों ने नवी मुंबई के पनवेल में एक महीने के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां अभिनेता का फार्महाउस है। 

अधिकारी ने बताया था कि पुलिस ने गोलीबारी की घटना की जांच के तहत सोमवार को नवी मुंबई के तीन लोगों से पूछताछ की थी, जिनमें मकान मालिक, अपराध में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन के पिछले मालिक, वाहन खरीदवाने वाले एजेंट और कई अन्य शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल को अभिनेता के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर मुंबई में माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था। बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की शुरुआत की थी। सीसीटीवी में ही दोनों आरोपियों के चेहरे दिखे थे।

प्रमुख खबरें

UP में Heatwave का कहर, Yogi सरकार Action Mode में, जनता को राहत देने के कड़े निर्देश जारी

डबल गेम खेल रही Congress को Mayawati ने किया Out, Uttar Pradesh की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

Bihar में Jan Suraj की हार के बाद Prashant Kishor का नया ठिकाना, अब Patna आश्रम से बनाएंगे अगली रणनीति?

Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर भावुक हुए Rahul Gandhi, बोले- आपका सपना पूरा करने की जिम्मेदारी लूंगा