उत्तर प्रदेश कांग्रेस के 2 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- वफादार सदस्यों की हो रही उपेक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2021

बलिया (उप्र)।अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के दो सदस्यों -- राजेश सिंह और शैलेंद्र सिंह ने पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के लिए इसे एक और झटका माना जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्यों-- शैलेंद्र सिंह और राजेश सिंह ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अपना त्याग पत्र भेजकर आरोप लगाया कि पार्टी में पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून के दूसरे सप्ताह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। कांग्रेस में ब्राह़मण और युवा चेहरे के रूप में जितिन प्रसाद अपना दखल रखते थे और उनके पिता जितेंद्र प्रसाद उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष रह चुके थे। ध्‍यान रहे कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भी उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, कुशीनगर जिले के तत्कालीन कांग्रेस विधायक विजय दुबे समेत कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। रीता बहुगुणा जोशी ने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि वह किसी की बात नहीं सुनते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रीता बहुगुणा जोशी 2017 में लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं और चुनाव जीतने के बाद उन्‍हें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हालांकि 2019 में भाजपा ने उन्‍हें प्रयागराज से लोकसभा चुनाव में अपना उम्‍मीदवार बनाया। इस समय रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज और विजय दुबे कुशीनगर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

इसे भी पढ़ें: 1000 एकड़ में तैयार की जाएगी फिल्म सिटी, योगी सरकार ने दी DPR को मंजूरी

शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लल्लू के कमान संभालने के बाद दल में निष्ठावान एवं पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा की जा रही है और यही कारण है कि कांग्रेस के समर्पित नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दल के इस स्थिति की जानकारी प्रियंका गांधी को कई बार दी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नही उठाया और ऐसे में उनके सम्मुख कांग्रेस से त्यागपत्र देने के सिवाय कोई और विकल्प नही रह गया था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कांग्रेस के दो नेताओं के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नेताओं का प्रदेश अध्यक्ष से विवाद चल रहा था। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व इलाहाबाद के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेताओं के आरोप को निराधार करार देते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी एवं अजय लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस को पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश