कई बार बेची गयी ढाई माह की बच्ची, दिल्ली पुलिस की मदद से DWC ने कराया मुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग और पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके से ढाई महीने की बच्ची को मुक्त कराया, जिसे कई बार बेचा गया था। सबसे पहले बच्ची के पिता ने एक महिला को उसे बेच दिया क्योंकि वह बेटी नहीं चाहता था। बाद में महिला ने बच्ची को एक अन्य महिला को बेच दिया। आयोग को बुधवार रात को उसकी महिला पंचायत के जरिए एक बच्ची के बारे में सूचना मिली, जिसे उसके पिता ने 40,000 रुपये में बेचा था। महिला आयोग ने कहा कि बच्ची का पिता आयोग की टीम को जाफराबाद ले गया, जहां उसने मासूम को मनीषा नाम की महिला को बेचा था। हालांकि, आरोपी महिला मौके पर नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसने कुबूल किया कि उसकी दो बेटियां थीं और तीसरी बेटी होने पर वह निराश था इसलिए उसने बच्ची को बेच दिया। कई स्थानों पर रात भर बच्ची की तलाश करने के बाद उसे बृहस्पतिवार सुबह को बचा लिया गया। 

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?