शास्त्रीय संगीत कलाकार राशिद खान को फोन पर जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

कोलकाता। प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार व गायक उस्ताद राशिद खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी उस्ताद राशिद खान के पूर्व कर्मचारी हैं। आरोपियों ने संगीतकार से रुपयों की भी मांग की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एक आरोपी दिग्गज संगीतकार का पूर्व कार्यालय सहायक था, जिसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को कोलकाता से ही गिरफ्तार किया गया, जो संगीतकार के चालक के रूप में काम कर चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपियों ने शुरू में सुरक्षा राशि के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की और बाद में राशि घटाकर 20 लाख रुपये कर दी।

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें