सेना में भर्ती का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में भगोड़े सैनिक समेत दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सेना में भर्ती के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने तथा अन्य तरीके से भर्ती प्रक्रिया की शुचिता भंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक भगोड़े सैनिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने पर स्पेशल टास्क फोर्स ने भगोड़े सैनिक पवन राज और एक डिफेंस एकेडमी के प्रबंधक सतीश यादव को शनिवार को लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से फर्जी शपथ पत्र, प्रवेश पत्र और दो आधार कार्ड समेत कई कागजात बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2020 में एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्यवाही में दो सैनिकों द्वारा भारतीय सेना में शारीरिक दक्षता पास अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल टेस्ट पास कराने के नाम पर धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया था।

वह उनके गिरोह में शामिल हो गया और मेडिकल टेस्ट में निकाले गए सैकड़ों अभ्यर्थियों को पास करा कर करोड़ों रुपए हासिल किए पकड़े जाने पर सूर्यवंशी और बाला कोर्ट मार्शल के बाद जेल चले गए थे, उसके बाद वह मिशन डिफेंस एकेडमी के प्रबंधक सतीश यादव और उसके साथियों के संपर्क में आया सूत्रों ने बताया कि पवन राज एकेडमी के माध्यम से सैकड़ो अभ्यर्थियो से संपर्क करके हर अभ्यर्थी से 4-5 लाख रुपए लेता था। पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ बिजनौर थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

बीजेपी ने Punjab की AAP सरकार को बताया हिटलर, कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Uzbekistan ने क्या India को धोखा दे दिया? जब Modi से हाथ मिला रहे थे Mirziyoyev, उसी समय Tashkent में क्यों उतर रहे थे China के J-10 Fighter Jet?

England ने Lords में Pakistan को Test में चटाई धूल, Joe Root बोले- दमदार थी जीत

तबाही से 90 दिन पहले चीन-नेपाल के बीच क्या हुआ था? जलप्रलय का मिनट-दर-मिनट का पूरा घटनाक्रम