T20 विश्वकप: बुमराह-शमी छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ भारत के यह दो गेंदबाज साबित हो सकते हैं ट्रंप कार्ड

By अंकित सिंह | Oct 19, 2021

टी-20 विश्व कप 2021 का आगाज हो चुका है। भारत की मेजबानी में यह विश्वकप यूएई और ओमान में खेला जा रहा है। भारत भी खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। भारत ने टी-20 फॉर्मेट का पहला विश्व कप अपने नाम किया था। उसके बाद से अब तक भारत कोई खिताब नहीं जीत सका है। भारतीय टीम में इस बार 5 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। ऐसे में इस को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दो गेंदबाज ऐसे हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ खूब कहर बरपा सकते हैं। 

आईपीएल में हमने देखा कि कैसे वरुण चक्रवर्ती ने अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। अपनी फिरकी की जादू पर वरुण चक्रवर्ती ने बल्लेबाजों को खूब नचाया। वरुण चक्रवर्ती एक रहस्यमई स्पिनर बनकर उभरे हैं जिनकी गेंदों को खेलना फिलहाल बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत है। अपने 17 मुकाबलों में केकेआर के लिए उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि वह बहुत किफायती भी रहे। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ यह गेंदबाज काफी घातक साबित हो सकता है। यही कारण भी रहा कि इस मिस्ट्री स्पिनर का भेद ना खुलें, इसके लिए वरुण चक्रवर्ती को वॉर्मअप मैच भी नहीं खेलाया गया। 

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम की रीड की हड्डी बन चुके हैं। अपने ऑलराउंडर खेल की बदौलत वह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होते हैं। ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया है। आईपीएल 2021 में भी जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा जहां उन्होंने 16 मैचों में 13 विकेट चटकाए। वहीं 227 उपयोगी रन भी बनाए। रवींद्र जडेजा की खासियत यह है कि वह अहम मौकों पर विकेट चटकाते हैं। साथ ही साथ जरूरत पड़ने पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते हैं। स्पिन पिचों पर जडेजा की गेंदबाजी काफी शानदार होती है जिसकी वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़ा खेल शॉट खेलने की हिम्मत नहीं दिखा पाता। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में बिहारी मजदूरों की हत्या पर बवाल, उप मुख्यमंत्री की मांग, रद्द हो भारत-पाकिस्तान मैच

भारत-पाक मुकाबला

टी-20 विश्व कप में भारत ग्रुप दो में शामिल है। ग्रुप 2 की शुरुआत 24 अक्टूबर को हो रही है। भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को ही खेलना है जिसे महा मुकाबला भी कहा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक के T20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबलों की बात करें तो उसकी संख्या 5 है। पाकिस्तान अब तक भारत से एक भी नहीं जीत सका है। एक बार फिर से कप्तान कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराना चाहेगी जिसमें गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो सकती है। 

 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये