मध्यप्रदेश के देवास में मां के पास सो रहे दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

 मध्यप्रदेश के देवास जिले में शनिवार सुबह घर में मां के पास सो रहे दो बच्चे रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिले। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना देवास के जयप्रकाश नगर की है।

औद्योगिक क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने संवाददाताओं को बताया कि महिला बच्चों को तत्काल अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पति से अलग रह रही यादव डेढ़ माह पहले ही देवास आई थीं। अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk की Tesla Robotaxi सेवा को रात में छोटे जानवर पहचानने में आ रही परेशानी

Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार, चेक बाउंस मामले में रकम न चुकाने पर जताई नाराजगी

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

वैश्विक भाषा बन गई है हिंदी: प्रो. संजय द्विवेदी