J&K के अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF बंकर को निशाना बनाकर किया ग्रेनेड हमला, दो नागरिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

श्रीनगर। आतंकवादियों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दो नागरिक घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में संगम बाजार के पास रात करीब 8:50 बजे घटी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में ग्रेनेड हमला करने के मामले में दो आतंकवादी गिरफ्तार 

अधिकारियों ने कहा कि ग्रेनेड के फटने के बाद दो नागरिक मामूली रूप से घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम