पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले दो गिरोहों का भंडाफोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

पंजाब पुलिस ने शनिवार को दो व्यक्तियों को अमृतसर में गिरफ्तार कर सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के दो माड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने अमृतसर के गुरु की वडाली निवासी आरोपी शंकर सिंह के कब्जे से 6.286 किलोग्राम हेरोइन और चार लाख रुपये बरामद किए।

डीजीपी ने कहा, ‘‘गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने सहित गठजोड़ को उजागर करने के लिए जांच जारी है।’’ एक अन्य घटना में पुलिस ने अमृतसर के बेहरवाल निवासी पवनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.032 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

यादव ने कहा कि इस मॉड्यूल का संचालन विदेश में रह रहा हरपाल सिंह कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पवनदीप ने खुलासा किया कि वह विदेश में रह रहे हरपाल सिंह के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो अमृतसर के कोहाला गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है।

प्रमुख खबरें

यूरोप में घुसा तालिबान, NATO देश फिर खोलेगे दूतावास

लेबनान में भी भारी पड़ गया ईरान, वापस लौटेगी इजरायल की सेना?

इस्लामिक NATO में एंट्री लेगा ईरान? पाकिस्तान से हो गया बड़ा ऐलान

Om Birla को Rebel MPs का पत्र नहीं: स्पीकर से मुलाकात के बाद Uddhav गुट का दावा