Kaiserganj LokSabha Seat: दो दिन शेष पर बृजभूषण पार्टी आलाकमान से हरी झंडी के इंतजार में

By अजय कुमार | May 01, 2024

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लिये कैसरगंज लोकसभा सीट गले की फांस बन गई है। एक तरफ यहां के मौजूदा बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पार्टी पर टिकट के लिये दबाव बना रहे हैं तो दूसरी ओर बृजभूषण महिलाओं खिलाड़ियों के शारीरिक शोषण के आरोपों के चलते विपक्ष के निशाने पर हैं। हालत यह है कि तीन मई को नामांकन की अंतिम तिथि है और बीजेपी यहां से प्रत्याशी ही नहीं तय गर पाई है। बीजेपी ने अभी तक कैसरगंज सीट को लेकर फैसला नहीं किया है, इसको लेकर उसे फजीहत भी उठाना पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: Modi की सेना में शामिल हुई अनूपमा फेम Rupali Ganguly, फैंस से माँगा आशीर्वाद, कहा- जो भी करूं, सही और अच्छा करूं

उधर, सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी आलाकमान बृजभूषण की जगह उनके परिवार से ही किसी को प्रत्याशी बनाना चाहती है। इसे लेकर बृजभूषण से बात भी हो चुकी है। बूजभूषण किसी भी हाल में अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। बृजभूषण ने बीते दिनों मीडिया के सवाल भारतीय जनता पार्टी का टिकट क्या उन्हें मिलेगा? इसमें देरी क्यों हो रही है? इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दिया, होइहै सोइ जो राम रचि राखा।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन के मामले को विपक्षी दलों ने मुद्दा बना दिया है। जनवरी 2023 में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। 18 जनवरी को पहलवानों ने जंतर- मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर इसे विपक्ष के कई नेताओं का समर्थन मिला था। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया गया। 

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक