Gurugram में Dwarka Expressway पर हुए हादसे में 2 लोगों की मौत, 1 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

गुरुग्राम, नौ अगस्त हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर बिना ‘रिफ्लेक्टर’ या ‘इंडिकेटर’ के खड़े ‘कैंटर’ ट्रक से एक तेज रफ़्तार स्कूटर के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बीपीटीपी सोसाइटी के पास खड़े एक ट्रक (टैंकर) से एक स्कूटर टकरा गया जिसपर दो महिलाएं और एक व्यक्ति सवार था।

पुलिस के मुताबिक राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां रविवार सुबह एक महिला एवं एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि मृत लोगों की पहचान दिल्ली के ककरोला गांव के लक्ष्य गहलोत तथा उत्तम नगर के विकास नगर की निधि के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीसरी यात्री महिला अंकिता कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

वह नयी दिल्ली के कोटला विहार की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि लापरवाही से कैंटर खड़ा करने और उससे हुई मौत के मामले में चालक के खिलाफ बजघेड़ा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम दुर्घटना वाली जगह के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।’’ पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza