मुंबई की एक इमारत में लगी आग से दो फ्लैट क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विद्याविहार इलाके में बुधवार शाम एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से सातवीं मंजिल पर स्थितदो फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 4.45 बजे कोहिनूर सिटी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में, अधिकारियों ने कहा था कि आग पांचवीं मंजिल पर लगी थी।

मुंबई अग्निशमन विभाग(एमएफबी) ने इसे द्वितीय श्रेणी या बड़ी आग की सूचना घोषित किया, जिसके बाद सात मंजिला इमारत से निवासियों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि आग सातवीं मंजिल पर स्थित दो जुड़े हुए फ्लैट में बिजली के तारों और अन्य सामग्रियों तक ही सीमित थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सोनम वांगचुक Ladakh को बनाना चाहते हैं Nepal? Supreme Court में सरकार का सनसनीखेज दावा

युद्ध अचानक दरवाजे पर आया तो ताकत ही हमें बचायेगी, सिर्फ 2% के रक्षा बजट से काम नहीं चलेगाः GD Bakshi

Rahul Gandhi ने छेड़ा, सरकार ने रोका, नरवणे की किताब Four Stars of Destiny पर क्यों है संग्राम?

CBI का Operation Systrike हिट! 10 राज्यों में छापेमारी, US-UK को ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार