Chhattisgarh में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023

कोंडागांव।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को कोंडागांव थानाक्षेत्र के चिलपुटी गांव में उस वक्त हुई जब दोनों इमली इकट्ठा करने के लिए गई थीं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राधा मरकाम (10) और मोनिका नाग (10) के रूप की गई है।

इसे भी पढ़ें: Assam: भूगोल पेपर ‘लीक’ को लेकर सात छात्रों से शिवसागर में पूछताछ

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां गांव के बाहरी इलाके में इमली इकट्ठा कर रही थीं, तभी मुसलाधार बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दोनों के रिश्तेदा और ग्रामीणों ने एक एंबुलेंस बुलाई और उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का एक मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

TrueRE Oriana Power तीन राज्यों में 5 नए CBG प्लांट पर 750 करोड़ रुपये खर्चेगी

9 देशों ने बैन लगाया, लॉन्चिंग से पहले लोगों ने 13 हजार करोड़ रुपये लुटाया, GTA 6 को लेकर दुनिया क्यों बनी पागल? क्रेज के पीछे छिपा खतरा भी जान लें

Supreme Court का फैसला, Cyber Fraud में आरोपी तय नहीं कर सकता कि पीड़ित कहां दर्ज कराएं FIR

Yashasvi Jaiswal और KL Rahul ने रचा इतिहास, New Zealand में 32 साल बाद शतकीय साझेदारी