जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों हाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आतंकवादियों की पहचान यासिर हुसैन एवं उस्मान कादिर के रूप में की गयी है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पी चिदंबरम को गोवा के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया

अधिकारी ने बताया कि डच्चन पुलिस ने उनके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान इलाके में अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

स्पेन में जबरन क्यों घुसे हजारों मुस्लिम? डरा देगी इसके पीछे की कहानीस मेलोनी ने दी धमकी, मोदी हुए अलर्ट

NEET Protest FIR पर Sandeep Dikshit का केंद्र पर वार, छात्रों को Criminals जैसा न मानें

PM Modi ने Alluri Sitarama Raju के नाम किया Bhogapuram Airport, कहा- परिवारवाद की परंपरा खत्म

Nepal में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की चिंगारी क्या समूचे हिंदू समाज के लिए खतरे की घंटी है?