Barabanki में सड़क हादसों में कांवड़िये समेत दो की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2023

बाराबंकी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कावड़िये समेत दो युवकों की मौत हो गयी और अन्य चार व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इन हादसों के बाद पुलिस ने यातायात मार्ग में परिवर्तन किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-अयोध्या राजमार्ग पर गोविंद रावत (33) अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर आ रहा था तभी लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने गोविंद को टक्कर मार दी। गोविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद साथी कांवड़ियों ने हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्थिति पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें: जल चुनौतियों के समाधान की ओर बढ़ रहा भारत, जन-जन की भागीदारी से मिलेगा हल

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात से विभिन्न मार्गों पर यातायात मार्ग में परिवर्तन किया है और जिले की सीमाओं पर बैरियर लगा दिए हैं। शिवरात्रि पर्व के मौके पर पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 18 फरवरी की रात तक इसका पालन पुलिस शुरू कर दिया है। अब गोंडा व बहराइच से आने वाले सभी भारी वाहन अयोध्या होकर लखनऊ की ओर जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान