Kulgam में आतंकवादियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में Indian Army के दो जवान शहीद, छह आतंकवादी भी मारे गए

By एकता | Jul 07, 2024

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को एक के बाद एक दो मुठभेड़ हुईं, जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। कुलगाम के मोटेरगाम और फिर चिनिगाम गांवों में हुई इन मुठभेड़ों में शनिवार को चार आतंकवादी मारे गए, जबकि रविवार सुबह दो और आतंवादियों के मारे जाने की खबर है।

इसे भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक नहीं हैं.... मां के बयान से Amritpal Singh ने झाड़ा पल्ला, एक्स पर किए लंबे चौड़े पोस्ट में परिवार को दी चेतावनी

बता दें, शनिवार को मोटेरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने गांव की घेराबंदी की। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसी तरह की एक और खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने चिनिगाम गांव में भी घेराबंदी की। वहां भी मुठभेड़ हो गयी, जिसमें चार आतंकी और सेना का एक जवान शहीद हो गया।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे