18 जनवरी को खुल रहा है IRFC का IPO, यहां जानिए पूरी डिटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2021

नयी दिल्ली।भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) और सिकोया कैपिटल के समर्थन वाली इंडिगो पेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस सप्ताह आएंगे। इन दोनों आईपीओ से 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटने की उम्मीद है। शेयर बाजारों में इस समय तरलता की स्थिति काफी अच्छी है और नए खुदरा निवेशकों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दोनों कंपनियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। आईआरएफसी का आईपीओ 18 जनवरी को खुलकर 20 जनवरी को बंद होगा। वहीं इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को बंद होगा। आईआरएफसी का आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का है। इसमें 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि सरकार 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी