कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन में JJP के दो विधायक हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दो विधायक संसद में पारित कृषि विधेयकों के विरोध में राज्य के किसानों द्वारा रविवार को किए गए प्रदर्शनों में शामिल हुए। हरियाणा में जजपा के बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग और शाहबाद विधायक राम करन काला किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधी विधेयकों में से किसी में भी फसल खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म करने का कोई संकेत तक नहीं है। 

प्रमुख खबरें

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी