समृद्धि एक्सप्रेसवे पर वाहन पलटने से दो लोगों की मौत, 13 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025

महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक एसयूवी पलटने के बाद एक अन्य वाहन से हुई टक्कर मेंदो लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एसयूवी का एक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गयी और इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने भी उसमें टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विद्या साबले और मोतीराम बोरकर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 13 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प