मध्य प्रदेश: बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 17 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

छतरपुर (मप्र)।मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हमा गांव के पास बृहस्पतिवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ओरछा रोड थाना प्रभारी आनंद सिंह परिहार ने बताया कि बस में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के खार इलाके में सात मंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची 8 दमकल की गाड़ियां

उन्होंने बताया कि बस बड़ा मल्हाड़ा से हमा वापस आ रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मातादीन विश्वकर्मा (45) और गणेश प्रजापति (18) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिहार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है जबकि 16 अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड