एसयूवी की ट्रक से टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत, पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जेएनपीए-पनवेल मार्ग पर शनिवार को एक एसयूवी वाहन और एक कंटेनर ट्रक की टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक व्यस्त सड़क पर कथित रूप से तेज रफ्तार से आ रही एक एसयूवी ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे हितेंद्र संजय पाटिल (22) और श्रीनाथ चंद्रलेखर (22) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वे दोनों नवी मुंबई के रहने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इन धाराओं के साथ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को भी जोड़ा गया है। पनवेल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला है कि एसयूवी तेजी से और लापरवाही से चलाई जा रही थी। मामले में जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी