Jharkhand के लातेहार में पैंगोलिन के दो किलोग्राम शल्क जब्त, महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

 झारखंड के लातेहार जिले में पैंगोलिन के दो किलोग्राम शल्क बरामद किये गये हैं और इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पैंगोलिन शल्क केरटिन नामक प्रोटीन से बने कठोर, प्लेट जैसे आवरण होते हैं जो पैंगोलिन के पूरे शरीर (चेहरे और पेट को छोड़कर) को ढके रहते हैं जिससे उन्हें शिकारियों से सुरक्षा मिलती है। ये शल्क उनके अवैध शिकार का मुख्य कारण भी हैं क्योंकि पारंपरिक चिकित्सा में इनका उपयोग किया जाता है।

लातेहार के वन क्षेत्र अधिकारी नंदकुमार मेहता ने बताया कि महिला को मंगलवार को बारेसांड़ इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक बैग मिला जिसमें पैंगोलिन के शल्क थे।

मेहता ने कहा, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई... मंगलवार को एक अन्य वन क्षेत्र से एक राइफल बरामद हुई थी तथा दो शिकारियों को पकड़ा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लातेहार के वन क्षेत्र में शिकारियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।’’ मेहता ने बताया कि झारखंड-बिहार सीमा पर हाल में चीतल के शल्क जब्त किए गए और इस मामले में चार शिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Trump का नया शांति सौदा: 1 Billion डॉलर में परमानेंट सीट, नेतन्याहू बोर्ड में हुए शामिल

Greenland के बाद Indian Ocean में स्थित Diego Garcia Island पर नजरें गड़ा कर Trump ने सबको चौंकाया

Prayagraj में Air Force का विमान तालाब में गिरा, बड़ा हादसा टला, दोनों Pilot सुरक्षित

Tulsi Ke Upay: रामा-श्यामा तुलसी लगाने से पहले जान लें ये Golden Rules, घर में कभी नहीं आएगी गरीबी