मिर्जापुर में सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पड़री थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि कपसौर इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक दिहाड़ी-मजदूरी के लिए घर से निकले थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शादी बनकट निवासी इंज़्मान (25) और इस्राइल (22) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit | प्रधानमंत्री मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

Venezuela में ऐतिहासिक बदलाव! राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने ‘आम माफी’ विधेयक को दी मंजूरी; राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ

Donald Trump का ये नया आदेश पूरी दुनिया में ला सकते हैं भूचाल! जानें अब क्या करने वाले हैं अमेरिका के राष्ट्रपति

AI Impact Summit | Shashi Tharoor ने एआई शिखर सम्मेलन की सराहना की, बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी गड़बड़ियों को सामान्य बताया