Manipur में वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो सदस्यों को वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के 30 वर्षीय कार्यकर्ता को मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के लैंगोल लाइमानाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी बिष्णुपुर जिले के टौपोकपी मयाई लेइकाई का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल लुप (ओकेन) (केवाईकेएल- ओ) के एक सदस्य को सोमवार को तेंगनुपाल जिले के मोरेह से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चुराचांदपुर जिले के हेंगकापकोट गांव में एक अभियान के दौरान एक देसी मोर्टार, दो बम और हथियारों के 27 खाली खोल भी बरामद किए।

मणिपुर में दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। मई 2023 में मेइती और कुकी जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

मोदी हो गए तैयार! रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावे ने सबको चौंकाया

पश्चिम बंगाल में ED का बड़ा एक्शन! अवैध कोयला खनन मामले में पुलिस अधिकारी समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

मेड इन इंडिया के लिए बड़ी जीत: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने दी बधाई, कहा- 18% टैरिफ से निर्यातकों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

भारत में एंट्री लेते ही 21 दिन में डील डन कराया, ट्रंप के खास दूत ने टैरिफ विवाद कैसे सुलझाया?