बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री Sheikh Hasina के खिलाफ हत्या के दो और मामले दर्ज किये गये

By Prabhasakshi News Desk | Sep 04, 2024

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हत्या के दो और मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमों की कुल संख्या 94 हो गई है। मीडिया में आई खबरों में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। हसीना (76) ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था और भागकरभारत चली गयी थीं। अवामी लीग नेता हसीना के खिलाफ अब तक कम से कम 94 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर मामले सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के व्यापक प्रदर्शन के दौरान हत्याओं से जुड़े हैं। 

मृतक की पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति की 19 जुलाई को बांग्लादेश टेलीविजन भवन के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जात्राबाड़ी इलाके में एक छात्र की मौत के मामले में एक अन्य मामला हसीना, पूर्व कानून मंत्री शफीक अहमद, पूर्व अटॉर्नी जनरल एएम अमीन उद्दीन, उच्चतम न्यायालय की वकील तानिया आमिर और 293 अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है। मृतक छात्र की मां ने रविवार को जात्राबाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। मामले के बयान के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने पांच अगस्त को आरक्षण सुधार आंदोलन में भाग लिया था और सुबह करीब नौ बजे जब वह जात्राबाड़ी पुलिस स्टेशन पार कर रहा था, तब उसे गोली मार दी गई। उसे ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब

Kerala में CM Pinarayi Vijayan का बड़ा कदम, महिलाओं-ट्रांसविमेन को हर महीने मिलेगी Pension