Jharkhand Naxal Encounter | झारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, CRPF का एक जवान भी हुआ शहीद

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2025

झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया और इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की भी जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: राज्यों को दुर्लभतम मामलों में ‘ज़मीन के बदले ज़मीन’ की नीतियां बनानी चाहिए:शीर्ष अदालत

बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गडीदेसी ने  बताया, ‘‘सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया। सीपीआरएफ की कोबरा बटालियन के एक जवान की भी मुठभेड़ में जान चली गई।’’ बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाश अभियान जारी है।

इससे पहले (21 अप्रैल, 2025) को बोकारो ज़िले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित समूह के एक शीर्ष नेता समेत आठ संदिग्ध माओवादी मारे गए थे, जिन पर ₹1 करोड़ का इनाम था।

इसे भी पढ़ें: Fauja Singh Death | 114 वर्षीय मैराथन दिग्गज फौजा सिंह के हिट-एंड-रन मामले में 30 घंटे के भीतर NRI गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'X' पर लिखा था नक्सलवाद के खात्मे की हमारी मुहिम निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खात्मे के लिए चल रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में हुई मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष नक्सली नेता विवेक, जिस पर ₹1 करोड़ का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के कमांडो ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया, जिसमें आठ नक्सली मारे गए और एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल जब्त की गई।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Anbil Mahesh और पूर्व विधायक 30 घंटे की पुलिस हिरासत में

Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades

Bhupesh Baghel का आरोप, पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की दी अनुमति