छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुंदरराज पी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर तेलंगाना की विशेष नक्सल विरोधी ग्रेहाउंड इकाई, छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल ने अंतरराज्यीय सीमा के पास एक अभियान शुरू किया था, जिसके बाद पामेद के पास जंगलों में सुबह करीब आठ बजे मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल पामेद में जंगलों की घेराबंदी कर रहे थे तब मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ हथियार भी मौके से बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाश अभियान जारी होने के चलते विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!