फीफा विश्व कप की मेजबानी की बोली के भ्रष्टाचार मामले में दो अधिकारियों पर लगा आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

न्यूयार्क। फीफा के 2018 और 2022 विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली में अमेरिका की बड़ी मीडिया कंपनी फॉक्स के दो पूर्व अधिकारियों सहित तीन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

फॉक्स समूह के हार्नान लोपेज और कार्लोस मार्टिनेज के अलावा स्पेन की मीडिया कंपनी ‘इमैजिना’ के लिए काम करने वाले गेरार्ड रोमी पर दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संघ (सीओएनएमबीओएल) तथा उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल संघ (सीओएनसीएसीएएफ) के अधिकारियों को लाखों डालर घूस में देने का आरोप है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धाओं, कोपा अमेरिका और 2018 और 2022 विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों के लिए टेलीविजन अधिकार के अनुबंधों के बदले रिश्वत का भुगतान किया गया था। यह मामला 2015 के व्यापक भ्रष्टाचार घोटाले का हिस्सा है, जिसमें फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर को भी पद से हटना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Supriya Sule के रुख पर बोले संजय राउत, परिसीमन में NDA का समर्थन विश्वासघात होगा

Bihar में उपेंद्र कुशवाहा की RLM में बगावत, 4 में से 3 विधायकों ने मांगा अलग गुट

BJP और शिअद के गठबंधन पर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- हमारा तालमेल Punjab की जनता से

गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को सीट नहीं, अखिलेश ने दिया ऐसा ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहे