टेक्सास में अमेरिकी वीजा धोखाधड़ी रैकेट के सिलसिले में दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों को कई सालों से बड़े पैमाने पर वीजा धोखाधड़ी और धनशोधन का कथित सरगना होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने वीजा धोखाधड़ी कर कई विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कराने और यहां रहने में मदद की। टेक्सास के उत्तरी जिले में एक संघीय ग्रैंड जूरी ने अब्दुल हादी मुर्शिद (39) और मुहम्मद सलमान नासिर (35) के खिलाफ 23 मई को आरोप लगाया गया।

आरोपों में अमेरिका को धोखा देने की साजिश, वीजा धोखाधड़ी, धनशोधन की साजिश शामिल है। मुर्शिद पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए गैर कानूनी तरीके को अपनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

टेक्सास के उत्तरी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी लीहा सिमोंटन ने एक आधिकारिक बयान में बताया, ‘‘यह केवल पैसे के लिए नहीं था। इन प्रतिवादियों पर आरोप है कि उन्होंने आव्रजन के लिए एक संपूर्ण आपराधिक उद्यम तैयार किया है।’’

अभियोग के अनुसार, मुर्शिद और नासिर ने फर्जी नौकरी के आधार पर आवेदन कर अमेरिकी वीजा योजनाओं का लाभ उठाया। दोषी पाये जाने पर आरोपियों को 20 वर्ष तक की जेल हो सकती है, साथ ही मुर्शिद की अमेरिकी नागरिकता भी छीनी जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी