Srinagar में दो पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार, 70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2023

श्रीनगर में बृहस्पतिवार को दो सीमापार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 70 करोड़ रुपये मूल्य की 11 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तस्करों के पास से 11 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की गई। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, दो सीमापार तस्करों सज्जाद बडाना और जहीर तंच को करनाह कुपवाड़ा से श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: संविधान का अस्तित्व देश की जनसांख्यिकीय रूपरेखा पर निर्भर करता है: Judge

तस्करों के पास से 11.089 किलोग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 करोड़ रुपये मूल्य) और 11,82,500 रुपये नकद जब्त की गई है। अधिकारी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ राजबाग थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एडीजीपी ने बताया कि मादक पदार्थ पाकिस्तान से आया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा